रायपुर में पीएमटी में फर्जीवाड़ा करने वाले 12 ऐसे फर्जी स्टूडेंट्स को मिले हैं जो किसी और के नाम पर परीक्षाएं दे रहे थे। पुलिस मुख्यालय से मंजूरी के बाद उन सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
ऐसे 33 मामले पहले भी सामने आ चुके हैं अब इनकी संख्या 45 हो गई है। इन सारे स्टूडेंट्स ने गलत तरीके से 2007-10 के बीच कॉलेज में प्रवेश लिया था।
इन सभी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पूरा मामला सीआईडी की मदद से सामने आया है।
इस समय कॉलेज में छुट्टियां हैं इसलिए कोई भी नहीं आ रहा है लेकिन प्रयास किए जा रहे हैं कि जैसे ही दुबारा कॉलेज शुरू हो इन सभी को गिरफ्तार कर लिया जाए।
जमानत पर पढ़ाई
इनमें से 11 लोग ऐसे हैं जो पहले गिरफ्तार हो चुके हैं और अब जमानत पर पढ़ाई कर रहे हैं। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि हमें पुलिस मुख्यालय की तरफ से ऐसी कोई चिठ्ठी या सूचना नहीं मिली है कि इन स्टूडेंट्स का एडमीशन कैंसल कर दिया जाए।