फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: धनतेरस के दिन मुंगेली जेल से फरार हुए चार विचाराधीन कैदी

Sat, 26 Oct 2019 12:24 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के उप-जेल में बंद चार कैदी फरार हो गए हैं। यह घटना  शुक्रवार रात करीब सवा बारह बजे घटित हुई। फरार कैदियों में से दो कैदी हत्या और दुष्कर्म के आरोपी हैं। कैदियों ने पहले ताला तोड़ा और फिर गमछे के सहारे फंदा बनाकर दीवार फांदकर फरार हो गए। सभी विचाराधीन कैदी हैं।

विज्ञापन


कैदियों के इस तरह जेल से फरार हो जाने से जेल प्रबंधन के हाथ-पांव फूल गए हैं। उनकी तलाश के लिए आनन-फानन में पुलिस टीमें रवाना की गई हैं। मुंगेली के थानेदार आशीष अरोड़ा ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात मुंगेली उप जेल से चार कैदी तरुण उर्फ छोटू, धीरज, ईदल और सुरेश पटेल फरार हो गए।

अरोड़ा ने बताया कि फरार कैदियों में से तरुण उर्फ छोटू दुष्कर्म और धीरज हत्या का आरोपी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उनकी तलाश शुरू कर दी गई। लेकिन अभी तक उनका कुछ पता नहीं चल पाया है। इसी बीच घटना के बाद जेल प्रशासन ने दो प्रहरियों को निलंबित कर दिया है। घटना के बाद जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने भी जेल का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें