फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कैंप पर नक्सलियों का हमला: छत्तीसगढ़ के बीजापुर की घटना, चार पुलिसकर्मी घायल, दो जवानों को किया गया एयरलिफ्ट

Mon, 18 Apr 2022 08:41 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर

सार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने पुलिस कैंप पर हमला कर दिया। दो घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया। बस्तर के आईजी पी सुंदरराज ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
नक्सलाइट(फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के जयगुर कैंप में कल रात करीब 11 बजे नक्सली हमले में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। दो घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया। बस्तर के आईजी पी सुंदरराज ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


रविवार रात नक्सलियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी
पुलिस महानिरीक्षक पी सुंदरराजने बताया कि रविवार देर रात कुटरू थाना क्षेत्र के जयगुर पुलिस शिविर पर नक्सलियों के एक समूह ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बल भी मुस्तैदी दिखाते हुए जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद नक्सली भाग गए। घायल कर्मियों को बीजापुर जिला अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया और बाद में उनमें से दो, जिला पुलिस के हेड कांस्टेबल तुकेश्वर ध्रुव और ओम प्रकाश दीवान ध्रुव को आगे के इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रायपुर ले जाया गया फिलहाल सभी खतरे से बाहर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें