फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: जशपुर के बगीचा शहर में हाथी ने बरपाया कहर, चार लोगों को उतारा मौत के घाट

Sat, 10 Aug 2024 01:57 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर, जांजगीर चांपा, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां जशपुर जिले के बगीचा शहर में बीती रात जंगली हाथी ने कहर मचा दिया। इस हमले में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों में दहशत का माहौल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां जशपुर जिले के बगीचा शहर में बीती रात जंगली हाथी ने कहर मचा दिया। इस हमले में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत चार लोगों की मौत हो गई। घटना की पुष्टि जिला वनमंडलाधिकारी जितेंद्र उपाध्याय ने की है, जिसने पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल बना दिया है।

विज्ञापन


खराब मौसम के कारण क्षेत्र में बिजली बाधित थी, जिससे रात के समय में अंधेरा छाया हुआ था। इसी बीच, गम्हरिया मोहल्ले में सड़क किनारे स्थित एक घर पर हाथी ने अचानक हमला कर दिया, जहां परिवार के छह सदस्य सो रहे थे। हाथी ने पहले पिता, पुत्री, और चाचा पर हमला किया और फिर पड़ोस में रहने वाले एक युवक को भी निशाना बनाया। ग्रामीणों के अनुसार, हो-हल्ला सुनकर पड़ोसी का एक युवक बाहर निकला, लेकिन हाथी ने उसे भी पटककर मार डाला। 

इन लोगों की हुई मौत
1. रामकेश्वर सोनी (उम्र 35 वर्ष) - पिता
2. रवीता सोनी (उम्र 09 वर्ष) - पुत्री
3. अजय सोनी (उम्र 25 वर्ष) - मृतिका का चाचा
4. अश्विन कुजूर (उम्र 28 वर्ष) - पड़ोसी

जांजगीर चांपा पहुंचा हाथी, दहशत में ग्रामीण
जांजगीर चांपा जिले के बलौदा क्षेत्र के हरदी विशाल गांव में एक दंतैल हाथी ने स्कूल परिसर में रखे मोटर साइकिल और साइकिल को अपनी सूंड से उठा लिया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में हाथी विचरण कर रहा है, जिसे लेकर लोगों में दहशत का माहौल है। वन विभाग और पुलिस ने हाथी पर नजर बनाकर रखी हुई है।
विज्ञापन




शुक्रवार को हाथी कोरबा जिले से होकर जांजगीर चांपा जिले के बलौदा वन मंडल में पहुंचा। हरदिविशाल गांव में शाम करीब पांच बजे के बाद स्कूल के अंदर घुसा गया और साइकिल को उठाकर इधर-उधर करने लगा और एक मोटरसाइकिल को नुकसान पहुंचाया है। हाथी की सारी हरकतों को गांव के लोगों ने अपने कैमरे में कैद किया। उत्पाद करने के बाद वह खेतों में चला गया और फसलों को नुकसान पहुंचाते हुए रात को खिसोरा गांव के ठेठवार पारा की चला गया। 

डीएफओ प्रियंका पांडेय ने बताया कि झुंड से बिछड़ने के बाद वह चार दिन पहले बलौदा वन मंडल के क्षेत्र में पहुंचा था, जिसके बाद कोरबा चला गया था। शुक्रवार की शाम को फिर से हाथी बलौदा पहुंचा है। गांव के लोगों को बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गई है और हाथी के सामने नहीं आने की अपील की गई है। हाथी को सुरक्षित दूसरी जगह भेजना के लिए अचानक मार्ग से एक ट्रैकर हाथी को मंगाया गया है, जो कि अपनी आवाज से हाथी को बुलाकर उसे रिहायसी इलाकों से दूर जंगल में छोड़ सके।

सड़क पर आया हाथी, कई घंटो तक थमे रहे वाहनों के पहिये
रायगढ़ जिले में शुक्रवार की रात हो रही तेज बारिश के के बीच उस वक्त बंगुरसिया-हमीरपुर मार्ग में वाहनों के पहिये थम गए जब जंगलों से निकलकर एक दंतैल हाथी सड़क पर आ गया और कुछ हाथी सड़क किनारे ही विचरण करने लगे। वन विभाग की टीम के पहुंचने के बाद दो घंटे की मशक्कत के बाद ही गजराज वापस जंगल में गए, जिसके बाद ही इस मार्ग में वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के बंगुरसिया हमीरपुर मार्ग में बीती रात करीब नौ बजे के आसपास तेज बारिश के बावजूद एक हाथी सड़क में आकर खड़ा हो गया, जिससे इस मार्ग में करीब दो से ढाई घंटे तक सड़क के दोनों ओर वाहनों के पहिये थम गए। इस मामले की जानकारी मिलते ही बंगुरसिया वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सड़क में आये हाथी को किसी तरह वापस जंगलो में खदेड़ा गया, तब जाकर इस मार्ग में आवागमन का आवागमन शुरू हो सका। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें