फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में आठ लाख के इनामी और एक दंपति समेत चार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण 

Tue, 20 Aug 2019 06:11 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सोमवार को चार नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इसमें एक दंपति नक्सली भी हैं। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल और उप महानिरीक्षक (सीआरपीएफ) कोमल सिंह ने कहा कि उनमें से दो नक्सलियों के सिर पर कैश इनाम थे।

विज्ञापन


आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 26 वर्षीय राकेश उइका है, जो पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) बटालियन नंबर वन के सेक्शन कमांडर था। वह सबसे खूंखार नक्सली कैडर था, जिसके सिर पर आठ लाख रुपये का इनाम था। वहीं, भाईरामगढ़ क्षेत्र कमेटी के मिलिट्री पलटून नंबर 13 का डिप्टी कमांडर कुककेम सुक्कु के सिर पर भी तीन लाख रुपये का इनाम था। 

सुक्कु की पत्नी 32 वर्षीय सोमरी कादति और 30 वर्षीय बुधुरु मोदियाम ने भी आत्मसमर्पण कर दिया। सभी को राज्य सरकार की पुनर्वास योजना के तहत सहायता मुहैया कराई जाएगी। आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को 10000-10000 रुपये बतौर इनाम दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें