डॉ. रमन सिंह ने कहा कि धमतरी में विकास कार्य ठप हैं। महापौर सदन छोड़कर भाग रहे हैं। धमतरी के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण कार्य ठप पड़ा हुआ है और बस्तर में प्रियंका गांधी की रैली कर कांग्रेस झूठी वाहवाही बटोर रही है। सरकार शराबबंदी, बोनस, किसानों और बेरोजगारों से किए हुए वादे पूरी नहीं कर सकी है।
चुनावी सर्वे में कांग्रेस सरकार की स्थिति अच्छा होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्राथमिक सर्वे में 65 प्रतिशत विधायकों के प्रति लोगों की नाराजगी होना बताया गया है। इससे बड़ी बात नहीं हो सकती। मंगतूराम पवार के एक बयान पर उन्होंने कहा कि मंगतू राम हैं उनके बारे में बोलने की आवश्यकता नहीं है।
चुनावी मुद्दों में धर्मांतरण का मुद्दा शामिल करने के सवाल उन्होंने कहा है धर्मांतरण चुनावी मुद्दा नहीं है बल्कि वह सामाजिक समरसता का विषय है। कांग्रेस के सरंक्षण में ईसाई मिशनरी फल-फूल रहे है। वोट की राजनीति कांग्रेस करती है। बस्तर से लेकर सरगुजा तक धर्मांतरण की आंधी चल रही है जो समाज और देश के लिए नुकसानदायक है। टिकट वितरण पर कहा है कि भाजपा की अपनी एक प्रक्रिया है बूथ से लेकर ऊपर तक उस प्रक्रिया को अपनाते हैं।