फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: नक्सल मामलों में जेल में बंद लोगों के परिजनों से मिले पूर्व सीएम भूपेश बघेल, कानूनी मदद का दिलाया भरोसा

Mon, 13 Jul 2026 08:00 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने रायपुर स्थित निवास पर नक्सल मामलों में जेल में बंद लोगों के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान परिजनों ने अपने परिवार के सदस्यों की गिरफ्तारी और मामलों की सुनवाई में हो रही परेशानियों से उन्हें अवगत कराया।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने रायपुर स्थित निवास पर नक्सल मामलों में जेल में बंद लोगों के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान परिजनों ने अपने परिवार के सदस्यों की गिरफ्तारी और मामलों की सुनवाई में हो रही परेशानियों से उन्हें अवगत कराया।
विज्ञापन


मुलाकात के बाद भूपेश बघेल ने कहा कि परिजनों का आरोप है कि उनके परिवार के सदस्य अलग-अलग जेलों में बंद हैं और वे आर्थिक रूप से इतने सक्षम नहीं हैं कि अपने मामलों की प्रभावी पैरवी कर सकें। उन्होंने कहा कि परिजनों की शिकायत है कि बड़े नक्सली नेताओं को रिहा कर दिया गया, जबकि गरीब आदिवासी और ग्रामीण अब भी जेल में बंद हैं।

भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस इन परिवारों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराएगी। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद लोगों के लिए वकीलों की व्यवस्था की जाएगी और यह प्रयास किया जाएगा कि संबंधित मामलों में जल्द चार्जशीट दाखिल हो तथा प्रत्येक मामले की निष्पक्ष और अलग-अलग जांच सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि हर मामले को उसकी परिस्थितियों के अनुसार देखा जाना चाहिए और निर्दोष लोगों को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें