फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचे पूर्व CM: जेल में बंद कांग्रेसी नेता कवासी लखमा और देवेंद्र यादव से मिले भूपेश बघेल

Thu, 23 Jan 2025 05:15 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गुरुवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कवासी लखमा और कांग्रेस विधायक देंवेंद्र यादव से मिलने रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचे। पूर्व सीएम बघेल ने दोनों से मुलाकात की है।
विज्ञापन
सेंट्रल जेल पहुंचे पूर्व सीएम भूपेश बघेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गुरुवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कवासी लखमा और कांग्रेस विधायक देंवेंद्र यादव से मिलने रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचे। पूर्व सीएम बघेल ने दोनों से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने राज्य के विष्णुदेव साय सरकार पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अंत में विजय सत्य की होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज केंद्रीय जेल रायपुर पहुंचकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और आदिवासियों की मुखर आवाज़ कवासी लखमा और युवा नेतृत्व भिलाई विधायक देवेंद्र यादव से मुलाकात की। उन्होंने आगे भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह तानाशाह सरकार जनहित और अधिकार के लिए उठने वाली आवाजों को षड्यंत्र कर खामोश कर देना चाहती है, लेकिन अंत में विजय सत्य की होगी।

बता दें कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा शराब घोटाला मामले में जेल में बंद हैं। उन्हें ईडी ने गिरफ्तार किया है। वहीं कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव बौलादाबाजार हिंसा मामले में कई महीनों से जेल में बंद है। बता दें कि कवासी लखमा और देवेंद्र यादव दोनों रायपुर के सेंट्रल जेल में बंद हैं। 
विज्ञापन


जानें क्या है पूरा मामला
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित दो हजार करोड़ के शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और बेटे हरीश लखमा को गिरफ्तार किया गया है। 15 जनवरी को कवासी लखमा ईडी दफ्तर में पूछताछ के लिए पहुंचे हुए थे, जहां उनकी गिरफ्तारी हुई है। शराब घोटाला मामले में कवासी लखमा से इससे पहले दो बार ईडी के अधिकारियों ने पूछताछ की थी। यह तीसरी पूछताछ थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। ईडी के दफ्तर पहुंचने से पहले लखमा ने कहा था कि आज पूछताछ के बुलाया गया था, इसलिए आया हूं। देश कानून के हिसाब चलता है। अगर कानून के हिसाब से बुलाएंगे, तो मैं 25 बार आऊंगा। ईडी के अधिकारी जो सवाल करेंगे, उसका जवाब दूंगा। उनका सम्मान करुंगा।

पूर्व आबकारी मंत्री लखमा और सीए को ईडी ने पूछताछ के लिए बुयाला था। इस संबंध में लखमा ने बताया कि उनके सीए बाहर हैं, इस वजह से वह नहीं आए हैं। लखमा अकेले दफ्तर पहुंचे हुए थे। 28 दिसंबर को ईडी ने कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा के ठिकानों में छापेमार कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई के बाद ईडी ने नगद लेनदेन के सबूत मिलने की जानकारी दी थी। इससे पहले दो बार लखमा से ईडी आठ-आठ घंटे पूछताछ की थी। वहीं आज बुधवार को तीसरी और चार घंटे पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।  

जानें एमएलए की गिरफ्तारी का मामला 
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को 17 अगस्त की शाम विधायक देवेंद्र को गिरफ्तार कर रायपुर के सेंट्रल जेल भेजा गया था। इस दौरान पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने राज्य के भाजपा सरकार पर विधायक देवेंद्र यादव को धोखे से गिरफ्तार करने का आरोप लगाया है। बघेल ने कहा कि जितने भी नोटिस मिले, सिर्फ गवाही देने के लिए नोटिस थे। मिली जानकारी के अनुसार, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव अब तक जमानत याचिका दाखिल नहीं किए हैं। विधायक देवेंद्र यादव ने बताया कि न ही एफआईआर की कॉपी दी गई है और न ही बताया गया है कि किस अपराध में गिरफ्तारी हुई है। 

जानें गिरफ्तारी के दिन क्या हुआ था 
विधायक को देर रात रायपुर सेंट्रल जेल में दाखिल कराया गया। इस दौरान उसके समर्थकों की भारी भीड़ केंद्रीय जेल परिसर के बाहर जमा हो गई। विधायक देवेंद्र यादव के जेल में दाखिल होने से पहले समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान समर्थकों ने पुलिस के साथ भीड़ गए, बहस हुई, जिसके वजह से पुलिस को बड़ी संख्या में बल तैनात करना पड़ा। वहीं विधायक ने संविधान की किताब दिखाई। बात दें कि इससे पहले भिलाई में गिरफ्तारी के दौरान भी विधायक के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। पुलिस से बहस हुई। गिरफ्तारी से पहले विधायक देवेंद्र यादव कार के ऊपर चढ़ गए। सीना ठोककर कहते हुए नजर आये कि हम लड़ेंगे और जीतेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने एक हाथ में सतनाम का झंडा लहराया, तो दूसरी हाथ में संविधान की किताब दिखाई। 

ये है पूरा मामला
बीते दस जून को सतनामी समाज ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान बलौदाबाजार जिले के कलक्ट्रेट परिसर में आग लग गई और  कलेक्टर और एसपी कार्यालय में रखे कई दस्तावेज जलकर खाक हो गए थे। इतना ही नहीं दो पहिया- चार पहिया वाहनों को भी आग के हवाले किया गया था। सतनामी समाज के इस प्रदर्शन में भिलाई कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव भी शामिल हुए थे। भाजपा सरकार ने विधायक देवेंद्र यादव पर हिंसा को भड़काने का आरोप लगाया था, जिसके बाद बलौदाबाजार पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी कर थाना में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। दो-तीन बार नोटिस जारी होने के बाद पुलिस ने सीधा विधायक के भिलाई स्थित निवास पहुंचे और उन्हें गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें