फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमेतरा ब्लास्ट पर पूर्व सीएम ने बीजेपी सरकार से किए 5 सवाल: भूपेश बोले- किसको सरंक्षण देने अब तक नहीं हुई FIR

Tue, 28 May 2024 11:49 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिला के ग्राम पिरदा स्थित फैक्टरी में ब्लास्ट को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने राज्य सरकार पर सवाल उठाया है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिला के ग्राम पिरदा स्थित फैक्टरी में ब्लास्ट को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने राज्य सरकार पर सवाल उठाया है। भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि बेमेतरा ब्लास्ट, किसकी गारंटी और किसके सुशासन में गुनेहगारों को संरक्षण दिया जा रहा है? सत्ता के किस करीबी को बचाने का प्रयास? जवाब तो देना होगा।

विज्ञापन


बघेल ने पांच सवाल किया है। साथ ही उसका जवाब भी मांगा है। उन्होंने लिखा कि इस दिल दहलाने वाली घटना में मृतकों के शरीर के चीथड़े उड़ गए हैं। शरीर के अंगों को पॉलीथिन में जमा करके DNA जाँच के लिए भेजा गया है, लेकिन इतने भयावह हादसे के बाद अब तक FIR दर्ज नहीं हुई है।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने किया पांच सवाल

  • 48 घंटे बाद भी घटना की अब तक FIR क्यों नहीं?
  • क्या प्रशासन ने फैक्ट्री प्रबंधन से पूछा है कि घटना वाले दिन कितने मजदूर वहां काम पर गए थे?
  • अब तक कितने मजदूर लापता हैं क्योंकि प्रशासन के 8 लोगों के दावे को तो ग्रामीण नकार रहे हैं। 
  • क्षमता से अधिक रखी विस्फोटक सामग्री को क्यों निकाला जा रहा है? जाँच में विस्फोटक सामग्री की क्या मात्रा दर्ज की जाएगी?
  • प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को जो मुआवज़ा देने की घोषणा की है उसे तो लेने से ग्रामीणों ने इनकार कर दिया है। क्या प्रशासन मुआवजा बढ़ाएगा? 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें