राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र से आत्महत्या का एक मामला सामने आया है। यहां भारतीय वायुसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी विपुल यादव ने अपने अस्थायी निवास में फांसी लगाकर जान दे दी।
राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र से आत्महत्या का एक मामला सामने आया है। यहां भारतीय वायुसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी विपुल यादव ने अपने अस्थायी निवास में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 39 वर्षीय विपुल यादव अपने परिवार के साथ विधायक विश्राम गृह रायपुर के बंगला नंबर 79 में रह रहे थे। वे मूल रूप से हरियाणा के निवासी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वायुसेना से सेवानिवृत्ति के बाद वे कुछ समय से रायपुर में रह रहे थे।
घटना की सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाकर जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस अब परिजनों और करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी चर्चा का माहौल है। एक पूर्व वायुसेना अधिकारी द्वारा इस तरह का कदम उठाए जाने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।