फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: सर्चिंग के दौरान वन विभाग ने पकड़ा 11 नग इमारती लकड़ी, मंत्री अकबर के निर्देश पर कार्रवाई जारी

Fri, 18 Aug 2023 08:26 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में अपराध के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोरों ने अवैध रूप से सागौन के पेड़ काटकर ले जा रहे थे। इस दौरान वन विभाग की टीम ने सर्चिंग के दौरान चोरों को धर-दबोचा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में अपराध के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोरों ने अवैध रूप से सागौन के पेड़ काटकर ले जा रहे थे। इस दौरान वन विभाग की टीम ने सर्चिंग के दौरान चोरों को धर-दबोचा। यह मामला कोरिया वनमंडल क्षेत्र का है, जहां 11 नग सागौन के पेड़ और घटना से संबंधित चार पहिया वाहन जब्त किया है। इसकी कीमत 69 हजार रुपए आंकी गई है। वहीं मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। 
विज्ञापन


वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देश पर वन विभाग ने लकड़ियों के अवैध परिवहन और कटाई पर निरंतर कार्रवाई कर रही है। कोरिया वन मंडल की टीम ने अवैध रूप से परिवहन कर रहे चोरों को पकड़ा है। इसके साथ ही सागौन लकड़ी का लट्ठा और एक पिकअप वाहन को जब्त कर कार्रवाई की गई। 

पीसीसीएफ श्रीनिवास राव और वनमंडलाधिकारी कोरिया  प्रभाकर खलखो के निर्देश पर वन विभाग के संयुक्त दल ने रात्रि गश्त के दौरान वनमंडल कोरिया के परिक्षत्र बैकुंठपुर परिसर सलवा के अंतर्गत अवैध रूप से परिवहन पर कार्रवाई की है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें