छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के वन्य क्षेत्र को केंद्रीय मंत्री अनिल दवे का नाम देने की घोषणा की है।
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने यह घोषणा की है कि राज्य के दुर्ग क्षेत्र में 41 हेक्टेयर वन भूमि का नाम दिवंगत पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने आगे यह भी कहा है कि सरकार इस क्षेत्र की सिंचाई की सुविधा के लिए सौर जल पंप प्रदान करेगी।
सीएम ने यह घोषणा दुर्ग के पटेल विकास ब्लॉक के शंकर गांव में की। रमन सिंह यहां सौर ऊर्जा प्रचार समारोह में भाग लेने आए थे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री अनिल माधव देव की आखिरी इच्छा थी कि उनके नाम पर कोई स्मारक नहीं बनाया जाना चाहिए, बल्कि इसके बजाय कम से कम एक पौधे को उनकी स्मृति में लगाया जाना चाहिए।
आपको बता दें कि अनिल माधव देव की गुरूवार को दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से हो गई थी। जीवित रहने पर देव ने कहा था कि अगर लोग मुझे प्यार और सम्मान करते हैं, तो मेरे नाम पर कोई स्मारक नहीं बनाया जाना चाहिए। बल्कि इसके बजाय एक पौधा लगाए। बता दें कि 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद अनिल माधव देव को पर्यावरण मंत्री नियुक्त किया गया था।