रायपुर पुलिस ने एक ऐसे शातिर इंजीनियर को कार चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है जो बाकायदा एक गिरोह बनाकर ट्रैवल्स एजेंसी का कारें बुक करता था और उसे यात्रा के दौरान लूट लेता था। पुलिस ने उसके एक साथी को नवी मुंबई से गिरफ्तार किया।
रायपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बताया कि संगठित तरीके से कार लूटनेवाले इस गिरोह का सरगना एक इंजीनियर दीवेंदु गांगुली है। वह थाईलैंड के इंन्सर टेलीकॉम कंपनी में नौकरी कर चुका है। लेकिन जल्द अमीर बनने की चाहत में विदेश की नौकरी को वह भारत लौट आया और यहां गाड़ी लूटने का धंधा करने लगा।
रायपुर पुलिस ने सोमवार को दो आरोपियों के पकड़े जाने का खुलासा किया। नवी मुंबई सिद्धि स्पर्श कार्रेटिव हाउसिंग सोसायटी रूम नंबर 103 सेक्टर 23 में रहने वाले दीवेंदु गांगुली और 21 साल का उसका सहयोगी कृष्णा उर्फ कृश वारेलर की गिरफ्तारी की।