फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी सेक्स रैकेट का खुलासा: रशियन मॉडल के नाम पर होती थी बुकिंग, होटल में पहुंची पुलिस तो रह गई दंग

Sun, 20 Nov 2022 04:25 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

बताया जा रहा है कि लड़कियां चंडीगढ़, अमृतसर, दिल्ली, कोलकाता, असम, मुंबई, बेंगलुरु से आती हैं। प्रोफेशनल मॉडल की तरह दिखने वाली इन लड़कियों को फ्लाइट से बुलाया जाता था। इससे पहले भी रायपुर के एक बड़े होटल में सात लड़कियां पकड़ी गईं थीं और दो दलाल गिरफ्तार हुए थे। तब इसका खुलासा हुआ था। 
विज्ञापन
रायपुर के होटल से सेक्स रैकेट में पकड़ी गईं लड़कियां। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने विदेशी सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने रविवार को एक होटल में छापा मारकर वहां से तीन लड़कियों को पकड़ा। इनमें से एक लड़की उज्बेकिस्तान की रहने वाली है। इसके लिए रशियन मॉडल के नाम से अक्सर बुकिंग की जाती थी। दो लड़कियां पंजाब की रहने वाली हैं। पूछताछ में पता चला है कि एक स्थानीय दलाल उनसे देह व्यापार करा रहा था। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, अग्रसेन धाम मोड़ पर VIP रोड स्थित VW कैन्यन होटल शहर के लग्जरी होटल में शामिल हैं। पुलिस को जानकारी मिली कि विदेश से लड़कियों को बुलाकर यहां रुकवाया गया है। इस पर पुलिस ने होटल में छापा मारा। इस दौरान तीन अलग-अलग कमरों में तीन लड़कियां मिलीं। इनमें से एक लड़की उज्बेकिस्ताल की थी। तीनों ने पुलिस को बताया कि उन्हें रायपुर के टिकरापारा इलाके का रहने वाले दलाल धरम उर्फ राहुल ने बुलाया था। उसी ने होटल में रुकने का इंतजाम करवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि राहुल फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। फिलहाल होटल के मैनेजर से इस संबंध में पूछताछ जारी है। यह भी पता चला है कि पूरा रैकेट व्हॉट्सएप के जरिए चल रहा था। दलाल राहुल व्हॉट्सएप पर लड़कियों की फोटो भेजता और ग्राहक तलाश करता था। यह भी सामने आया है कि रशियन लड़कियों के नाम पर ग्राहकों से 10 से 15 हजार रुपये और भारतीय लड़कियों के लिए पांच से 10 हजार रुपये वसूले जाते थे। दलाल ही इन लड़कियों के रुकने का इंतजाम करता। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें