फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ः प्रेशर बम की चपेट में आने से डीआरजी का जवान घायल, अस्पताल में भर्ती

Fri, 30 Aug 2019 02:14 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
पुलिस गश्त पर रवाना(सांकेतिक) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में प्रेशर बम की चपेट में आने से सुरक्षा बल का एक जवान घायल हो गया। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को पीटीआई को दूरभाष पर बताया कि जिले के बीजापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोरना गांव के नजदीक प्रेशर बम की चपेट में आने से डीआरजी का जवान नीला उद्दे घायल हो गया।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर थाना क्षेत्र में डीआरजी के जवानों को गश्त पर रवाना किया गया था। दल के जवान गोरना गांव के पास पहुंचे। तभी नीला उद्दे का पैर प्रेशर बम के ऊपर रखा गया और उसमें विस्फोट होने से जवान घायल हो गया और जवान के पैर में चोट आई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घटना के बाद घायल जवान को वहां से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें