फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bemetra: खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने तैयारियों का किया निरीक्षण, 25 जनवरी को होगा जूनी सरोवर मेला

Thu, 18 Jan 2024 07:34 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

बेमेतरा जिले में 25 जनवरी को एक दिवसीय मेले का आयोजन होगा। मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल मेला स्थल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए। 
 
विज्ञापन
खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवागढ़ ब्लॉक के ढनढनी गांव में एक दिवसीय जूनी सरोवर मेला 25 जनवरी को होगा। इस एक दिवसीय जूनी सरोवर मेला की तैयारी का जायजा लेने गुरुवार को नवागढ़ विधायक व खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल मेला स्थल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर रणबीर शर्मा को आवश्यक व्यवस्था के लिए निर्देश दिए।

विज्ञापन


खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि मेले में आने वाले लोगों को कोई भी परेशानी का सामना न करना पड़े। इसे लेकर विशेष ध्यान दें। उन्होंने मेला स्थल, सरोवर, हेलीपेड, मंच व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, विद्युत व्यवस्था आदि की जानकारी ली। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि वे अपने सफाई कर्मचारियों को मेला स्थल में तैनात करें। 

गौरतलब है कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 17 जनवरी से 25 जनवरी तक छेर-छेरा पुन्नी के पावन अवसर पर श्रीमद्भागवत महापुराण व विशाल मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेला स्थल पर सरोवर के उत्तर-पश्चिम में बूढ़ा महादेव का मंदिर है। जूनी मेला का परिसर 14 एकड़ में फैला हुआ है। इस परिसर पर मेला अवधि में विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठान व मनोरंजन केंद्रा सजा होता है। मेले में लाखों की संख्या में लोग आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें