फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: पैरासिटामोल दवा की खेप में मिली खामियां, सीजीएमएससी ने कंपनी को जारी किया नोटिस

Sat, 23 Aug 2025 01:19 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSCL) ने महासमुंद स्थित 9M इंडिया लिमिटेड द्वारा सप्लाई की गई पैरासिटामोल दवा की खेप में गंभीर खामियां पाए जाने पर कंपनी को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSCL) ने महासमुंद स्थित 9M इंडिया लिमिटेड द्वारा सप्लाई की गई पैरासिटामोल दवा की खेप में गंभीर खामियां पाए जाने पर कंपनी को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


निगम के दवा गोदामों और स्वास्थ्य इकाइयों से शिकायत मिलने के बाद वर्ष 2024 में निर्मित 500 एमजी और 650 एमजी टैबलेट की खेपों की जांच कराई गई। रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि इन बैचों की दवाओं की गुणवत्ता में कमी है और गोलियों पर काले धब्बे पाए गए हैं, जो मानव उपयोग के लिए उपयुक्त नहीं हैं।

CGMSCL ने आदेश जारी करते हुए कंपनी को निर्देश दिया है कि वह सभी संदिग्ध बैच तत्काल गोदामों और स्वास्थ्य संस्थाओं से वापस ले और उनकी जगह गुणवत्तापूर्ण नई खेप उपलब्ध कराए।
विज्ञापन


निगम ने स्पष्ट किया है कि यदि कंपनी ने तय शर्तों का पालन नहीं किया, तो निविदा नियमों के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी और इसकी पूरी जिम्मेदारी कंपनी की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें