फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ : रायगढ़ में इस्पात संयंत्र के पांच कर्मचारी गर्म राख गिरने से हुए जख्मी

Sun, 20 Jun 2021 10:51 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, रायगढ़

सार

रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतोष सिंह ने कहा कि घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे भूपदेवपुर थानांतर्गत नहारपाली गांव में स्थित जेएसडब्ल्यू इस्पात स्पेशल प्रोडक्ट्स लिमिटेड के कारखाने में घटी।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : i stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक इस्पात संयंत्र के पांच कर्मचारी रविवार को काम के दौरान गर्म राख गिरने से जख्मी हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतोष सिंह ने कहा कि घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे भूपदेवपुर थानांतर्गत नहारपाली गांव में स्थित जेएसडब्ल्यू इस्पात स्पेशल प्रोडक्ट्स लिमिटेड के कारखाने में घटी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कर्मचारी एक चैम्बर साफ करने के लिये प्रेशर से पानी डाल रहे थे। इस दौरान अचानक वह खुल गया और गर्म राख गिरने से उनके शरीर पर जख्म पड़ गए। सिंह ने कहा कि घायलों की पहचान जीवनदान देशमुख, मधुकर रावते, मनीष गुप्ता, शिव साहू और शंकर कटकवार के रूप में हुई है, जिन्हें यहां एक निजी अस्पताल ले जाया गया है। कटकवार की हालत नाजुक है, इसलिये उसे रायपुर भेज दिया गया है।एसपी ने कहा कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें