फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ः आईईडी ब्लास्ट में पांच जवान गंभीर रूप से घायल

Fri, 11 Mar 2016 05:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली 
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने शुक्रवार को फिर सुरक्षाबलों पर हमला किया। नक्सलियों ने आईईडी से विस्फोट कर सीआरपीएफ के एक वाहन को निशाना बनाया। जिसमें दो अधिकारियों समेत पांच जवान घायल हो गए। 
विज्ञापन


पीटीआई की खबर के अनुसार घटना बांद कोटा के जंगलों में हुई, जहां सीआरपीएफ की 217 बटालियन की पेट्रोलिंग टीम मुरलीगुडा और बांदा में बन रही सड़क के लिए कर्मचारियों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए निकली थी। 

सुकमा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि टीम पर उस समय हमला हुआ जब वह गश्त पर थी। हमले में डिप्टी कमांडेट रैंक के दो अधिकारी एस निवास और प्रभात त्रिपाठी घायल हो गए। इसके अलावा तीन अन्य जवान भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। नक्सलियों ने विस्फोटक को रास्ते में छुपाकर रखा हुआ था।  
विज्ञापन


हमले के बाद अतिरिक्त पुलिस को बल को घटनास्‍थल के लिए रवाना कर दिया गया है, वहीं घायलों को एयर लिफ्ट कर भद्रचलम से इलाज के लिए रांची लाया जा रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें