फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ: बघेल सरकार में 11 मंत्रियों ने ली शपथ, कांग्रेस विधायक ने दिखाए बगावती तेवर

Tue, 25 Dec 2018 11:10 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

  • राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज नौ विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई।
  • सभी ने हिंदी में पद और गोपनीयता की शपथ ली।
  • कांग्रेस ने 68, भाजपा 15 और जोगी की पार्टी 7 सीटों पर जीत हासिल की है।
  • सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, पीएल पुनिया, छाया वर्मा समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
मं6ीपद की शपथ लेतीं अनिला भेड़िया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने आज अपना पहला कैबिनेट विस्तार किया। 9 विधायकों को राजधानी रायपुर में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल में मंत्रियों के 13 पद रिक्त हैं। जिसमें से आज केवल 9 विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। बीते सोमवार को भूपेश बघेल ने टीएम सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू के साथ शपथ ली थी।

विज्ञापन


जिन विधायकों को आज मंत्री बनाया गया है उनके नाम हैं

रवींद्र चौबे- ब्राह्मण वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके अलावा वह वरिष्ठ मंत्री और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं।

प्रेमसाय सिंह टेकाम- सरगुजा का प्रतिनिधित्व करने वाले टेकाम पूर्व में मंत्री रहे हैं।

मोहम्मद अकबर- अजित जोगी सरकार में मंत्री रहे अकबर एकमात्र अल्पसंख्यक नेता हैं। उनके नाम सर्वाधिक वोटों से जीत का रिकॉर्ड है।

कवासी लखमा- बस्तर से चार बार विधायक चुने गए लखमा आदिवासियों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

शिव डहरिया- वर्तमान में राज्य कांग्रेस इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष सतनामी समाज के नेता हैं। अपनी सीट बदलकर वह इस बार आरंग से विधायक बने हैं।
विज्ञापन


अनिला भेड़िया- दूसरी बार विधायक बनीं भेड़िया महिला और आदिवासी वर्ग का प्रतिनिधित्व करती हैं।

जयसिंह अग्रवाल- तीसरी बार विधायक बने अग्रवाल कोरबा जिले का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्हें टीएस सिंहदेव का करीबी माना जाता है।

गुरु रुद्र कुमार-  सतनामी समाज के गुरु परिवार से ताल्लुक रखने वाले रुद्र दूसरी बार विधायक बने हैं।

उमेश पटेल- खरसिया से दूसरी बार विधायक बने उमेश पटेल आईएएस से नेता बने हैं। उनके पिता स्वर्गीय नंदकुमार पटेल नक्सली हमले में मारे गए थे। वह ओपी चौधरी को हराकर विधायक बने हैं।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें