फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: रायपुर के दो दुकानों में लगी भीषण आग; मचा हड़ंकप, एक पुलिस जवान घायल

Fri, 12 May 2023 01:30 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित शास्त्री बाजार जवाहर चौक में एक दुकान में भीषण आग लग गई। इससे दुकान में रखे प्लास्टिक, प्लास्टिक गोदाम और स्नैक्स शॉप जलकर राख हो गए। बताया जाता है कि दुकान के ऊपर में गोदाम था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित शास्त्री बाजार जवाहर चौक में एक दुकान में भीषण आग लग गई। इससे दुकान में रखे प्लास्टिक, प्लास्टिक गोदाम और स्नैक्स शॉप जलकर राख हो गए। बताया जाता है कि दुकान के ऊपर में गोदाम था। दुकान में आग लगने से गोदाम भी इसकी चपेट में आ गया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। यह घटना बीती रात 10 बजे के आसपास की है। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि आग काफी ज्यादा फैल गया था। करीब एक से डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया। जिस दुकान में आग लगी थी। उसके पीछे एक बस्ती है। इस वजह से बस्ती में भी आग लग सकती थी। हालांकि कुछ ही देर में रेस्क्यू कर आग पर काबू पा लिया गया।

जब दुकानदार दुकान बंद करके जा चुका था, तब यह हादसा हुआ। हादसा की वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने से इलाके में काफी भीड़ लग गई थी। भीड़ को हटाने के लिए पुलिसकर्मी लगातार कोशिश कर रहे थे। इस बीच एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें