फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: किचन सामग्री की दुकान में लगी भीषण आग, दो गाड़ी समेत लाखों का सामान जलकर खाक, मची अफरा तफरी

Sun, 22 Jan 2023 10:21 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के फूल चौक में भीषण आग लगने से एक किचन सामग्री की दुकान जलकर पूरी तरह से खाक हो गई। घटना रविवार सुबह 6 बजे के आसपास की है। 
विज्ञापन
फूल चौक स्थित दुकान में लगी भीषण आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के फूल चौक में भीषण आग लगने से एक किचन सामग्री की दुकान जलकर पूरी तरह से खाक हो गई। घटना रविवार सुबह 6 बजे के आस-पास की है। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाडियां मौके पर पहुंची। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। वहीं पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद रही।

विज्ञापन


भीषण आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है। घटना में दो गाड़ी भी जलकर पूरी तरह से राख हो गई है। वहीं एक कार के भी जलने की बात कही जा रही है। आग लगने से घर में कुछ लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। राहत की बात ये है कि किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। 



'एक घंटे बाद भी नहीं पहुंचे बिजली कर्मचारी'
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दमकल टीम को बिजली के तारों की वजह से आग बुझाने में काफी परेशानी का सामना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि हादसे के बाद बिजली विभाग से संपर्क किया गया था, लेकिन वहां से कोई भी जिम्मेदार कर्मचारी-अधिकारी घटना के एक घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंचा। लोगों ने शार्टसर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें