फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: दरभा से कोलेंगे रेती छोड़ने जा रहे टिपर में लगी आग, ड्राइवर ने किसी तरह कूदकर बचाई जान

Thu, 17 Oct 2024 02:52 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

दरभा से कोलेंग जा रहे टिपर में आग लग गई। ड्राइवर ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि टिपर दरभा से रेती छो़ड़ने कोलेंग जा रहा था।
 
विज्ञापन
टिपर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन



दरभा से कोलेंग रेती छोड़ने जा रहे टिपर के टायर में अचानक से आग लग गई। इसके बाद आग ने पूरे टिपर को अपनी लपेट में ले लिया। ड्राइवर ने किसी तरह अपनी जान बचाते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 

दरभा निवासी माया मौर्य ने बताया कि अपने टिपर में रेत लेकर दरभा से कोलेंग गुरुवार की सुबह जा रहा था, तभी टिपर के पिछले पहिये में अचानक से गर्म होने के कारण आग लग गई। वहीं, ड्राइवर जब तक समझ पाता आग पेट्रोल टंकी तक पहुंच गई। ड्राइवर ने वाहन को रोककर किसी तरह आग बुझाने की कोशिश ली, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। आग की लपटों टिपर को चारों ओर से घेर लिया, जिसके चलते टिपर पूरी तरह जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कोलेंग से काकलूर में सड़क निर्माण का काम होना था, जिसके लिए पूरी तैयारी शुरू कर दी गई थी। समय से पहले रेत, गिट्टी व सड़क में लगने वाले और सामानों को छोड़ने का काम चल रहा था, जिस सड़क के लिए यह सभी मटेरियल ले जाया जा रहा था, उस सड़क को बनाने का काम पहले ही शुरू हो गया था, लेकिन बरसात के चलते सड़क निर्माण का काम रोक दिया गया था। करीब कुछ किमी का ही सड़क पूरा हुआ था। बाकी के सड़क को बनाने के लिए तैयारी में लोग जुटे हुए थे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें