फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire In Raigarh: एचपी गैस गोदाम के गार्ड रूम में आग लगने से मची अफरा-तफरी, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Thu, 08 Aug 2024 06:05 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एचपी गोदाम के गार्ड रूम में अचानक आग लग गई। समय रहते फायर बिग्रेड की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया। 
 
विज्ञापन
एचपी गोदाम के गार्ड रूम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में गुरूवार की शाम एचपी गोदाम के गार्ड रूम में अचानक आग लग जाने की घटना से अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। समय रहते फायर बिग्रेड की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा क्षेत्र में कोई बड़ी घटना घटित हो सकती थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले टीवी इलाके में गुरूवार की शाम शॉर्ट सर्किट की वजह से एचपी गोदाम के गार्ड रूम में आग लग गई। अचानक एचपी गैस गोदाम में आग लगने की घटना के बाद से अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल इस घटना की जानकारी एचपी गैस गोदाम के संचालक के अलावा फायर ब्रिगेड को सूचना दी। गैस गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।

कुछ टायरों में ही लगी थी आग
प्रियदर्शनीय एचपी गैस के स्टाफ रिजवान अली ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से चैकीदार रूम में रखे टायर में आग लग गई थी। उन्होनें सह भी बताया कि गार्ड रूम में कुछ रिजेक्टेड सिलेंडर रखे हुए थे। यहां किसी भी प्रकार की जनहानि नही हुई है सिर्फ कुछ टायरों में ही आग लगे थे, जिन्हें बुझा लिया गया है। 
विज्ञापन


एक घंटे में पाया गया आग पर काबू
फायर बिग्रेड के फायर आफिसर अनिल कुमार वैध ने बताया कि हमे 3 बजकर 51 मिनट में सूचना मिली कि गैस गोदाम में आग लगी है। जिसके बाद हमारे द्वारा तत्काल एक गाड़ी मौके के लिये रवाना किया गया जहां आकर देखा गया कि गैस गोदाम के बगल में एक गार्ड रूम था जहां फालतू टायर पड़ा हुआ था उसमें आग लगी हुई थी। जिसे फायर बिग्रेड से एक घंटे के भीतर बुझा दिया गया है। मौके पर एक छोटा सा गैस सिलेंडर था जिसमें आग नही लगी थी, सिर्फ टायर में ही आग लगी थी। 
 
हो सकती थी बड़ी घटना
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो यह आग और भयावह रूप अख्तियार कर सकती थी, जिससे गैस एजेंसी संचालक के अलावा आसपास के लोगों को इनका खामियाजा भुगतना पड़ सकता था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें