फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर की टायर फैक्ट्री में लगी भीषण आग: मचा हड़कंप, जान बचाकर भागे मजदूर, आसमान में छाया धुएं का गुबार

Mon, 19 Oct 2026 08:46 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित टॉयर फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की की टीम मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य में जुटी रही। आशंका जताई जा रही कि प्रोसेसिंग के समय टॉयर लीक होने से आग लगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र स्थित टॉयर फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की की टीम मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य में जुटी रही। घंटों की मशक्कत के बाद दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। घटना उरला थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन




आशंका जताई जा रही कि प्रोसेसिंग के समय टॉयर लीक होने से आग लगी होगी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटना के दौरान फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया। सभी मौके से जान बचाकर भागे। गनीमत की बात यह है कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। यानी जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। बताया जाता है कि उरला इंडस्ट्रियल एरिया के पोदवाल टायर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि आसमान में चारों ओर धुएं का गुबार नजर आया। आग से कुल कितने का नुकसान हुआ है। अभी तक इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। 



विज्ञापन




टायर के रिसाव से आग लगने की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, टायर बनाने में प्रयोग होने वाले टायर के रिसाव से आग लगने की आशंका है। संबंधित विभाग घटना की जांच कर रहा है। फिलहाल, जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। बताया जाता है कि आग लगने के दौरान फैक्ट्री के अंदर मजदूर काम कर रहे थे। आग और धुआं उठता देख वहां अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा के मद्देनजर फैक्ट्री के दरवाजे बंद कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन




सुलगते सवाल?
बता दें कि करीब चार महीने पहले ही आग लगने से दो मजदूर बुरी तरह से झुलसे गये थे। बार-बार आग लगने की घटना से फैक्ट्री में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मजदूरों की जान पर खतरे को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आरोप लगाए जा रहे हैं कि पहली घटना के बाद भी सुरक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर ठोस कदम क्यों नहीं उठाए गए। वहीं, संबंधित विभागों की जांच और निगरानी को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बड़ा सवाल यह है कि फैक्ट्री में बार-बार आग लगने की घटनाएं क्यों हो रही हैं? क्या यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं? संबंधित विभाग मामले की जांच करने के बाद अपनी जिम्मेदारी का सही तरीके से निर्वहन कर रहा है या नहीं?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें