फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: विजयादशमी पर धमतरी अंचल को रेल सौगात, रायपुर से कुरूद का किराया सिर्फ 20 रुपये

Mon, 19 Oct 2026 07:10 PM IST
धमतरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी

सार

विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ को रेल सुविधाओं की सौगात मिलेगी। अभनपुर–कुरूद और ताड़ोकी–रावघाट रेल लाइनों का उद्घाटन होगा। रायपुर से कुरूद और रावघाट के लिए यात्री ट्रेनें शुरू होंगी। रायपुर में इलेक्ट्रिक रेल इंजन मेंटेनेंस फैसिलिटी की आधारशिला रखी जाएगी।

विज्ञापन
कुरूद के लिए शुरू होगी यात्री ट्रेन सेवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में विजयादशमी का दिन महत्वपूर्ण होने जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेश को रेल सुविधाओं के विस्तार की सौगात मिलेगी। ताड़ोकी–रावघाट रेल लाइन और अभनपुर–कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही रायपुर से कुरूद और रायपुर से रावघाट के लिए यात्री ट्रेन सेवाओं की शुरुआत होगी। वहीं, रायपुर में इलेक्ट्रिक रेल इंजन मेंटेनेंस फैसिलिटी की आधारशिला भी रखी जाएगी।

इस पहल से लंबे समय से बेहतर रेल परिवहन की प्रतीक्षा कर रहे कुरूद क्षेत्र के लोगों को आवागमन का नया विकल्प मिलेगा। खास बात यह है कि रायपुर से कुरूद तक ट्रेन का प्रस्तावित किराया मात्र 20 रुपये बताया गया है। इससे यात्रियों को सड़क परिवहन की तुलना में कम खर्च में सफर करने की सुविधा मिल सकेगी। बसों पर निर्भर यात्रियों, दैनिक आवागमन करने वालों, विद्यार्थियों और छोटे कारोबारियों के लिए यह रेल सेवा सुविधाजनक और किफायती विकल्प साबित हो सकती है।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर नई यात्री ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर कुरूद में ट्रेन और यात्रियों के स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे। नई रेल सेवाओं की शुरुआत से छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क के विस्तार, किफायती यात्री परिवहन और क्षेत्रीय विकास को गति मिलने की उम्मीद है। विजयादशमी पर मिलने वाली यह सौगात खासकर उन क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण है, जहां बेहतर रेल संपर्क लंबे समय से लोगों की मांग रहा है।

विज्ञापन


पढ़ें: आठ साल पहले चुराए हीरे बेचने निकला 64 वर्षीय आरोपी, धमतरी में 146 नग के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन


वर्षों का इंतजार खत्म, धमतरी अंचल के विकास को मिलेगी गति
अभनपुर–कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन पर यात्री सेवा की शुरुआत क्षेत्र के लिए विशेष महत्व रखती है। लंबे समय से रेल सुविधा की प्रतीक्षा कर रहे क्षेत्रवासियों को रायपुर तक आने-जाने के लिए एक नया विकल्प मिलेगा। कुरूद के साथ सिर्री, चटोद और आसपास के गांवों के लोगों को भी इस रेल कनेक्टिविटी का लाभ मिलने की उम्मीद है।

रेल सुविधा का विस्तार केवल आवागमन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इससे स्थानीय बाजारों, व्यापारिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार और क्षेत्रीय पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिल सकता है। सस्ती और सुविधाजनक यात्रा से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की जिला मुख्यालय और राजधानी तक पहुंच आसान होगी।

धमतरी अंचल के लिए यह पहल भविष्य में व्यापक रेल संपर्क विकसित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। आगामी महीनों में धमतरी तक रेल कनेक्टिविटी के विस्तार की उम्मीद से क्षेत्रवासियों की आकांक्षाएं और मजबूत हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें