फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह पर ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ रायपुर में एफआईआर दर्ज

Sun, 31 Aug 2025 03:01 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के बाद तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा मुश्किलों में घिर गई हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में उनके खिलाफ माना पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
अमित शाह पर ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी पर महुआ मोइत्रा के खिलाफ रायपुर में एफआईआर दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के बाद तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा मुश्किलों में घिर गई हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में उनके खिलाफ माना पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल, महुआ मोइत्रा ने पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बात करते हुए विवादित बयान दिया था।

उन्होंने कहा था कि अगर अमित शाह बांग्लादेश से घुसपैठ रोकने में विफल रहते हैं, तो सबसे पहले आपको अमित शाह का सिर काटकर अपनी मेज पर रखना चाहिए। हालांकि, इस बयान का वीडियो स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं हो पाया है, लेकिन इसके सामने आते ही राजनीतिक बवाल मच गया।

इन धाराओं में केस दर्ज

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि एक स्थानीय निवासी गोपाल सामंतो की शिकायत पर मोइत्रा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196 और 197 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मोइत्रा का बयान आपत्तिजनक और असंवैधानिक है। इसके अलावा शिकायत में यह भी कहा गया है कि रायपुर के माना कैंप इलाके में बड़ी संख्या में 1971 में आए बांग्लादेशी शरणार्थी बसे हुए हैं। ऐसे बयान से उनके बीच भय का माहौल बन रहा है और अन्य समुदायों में गुस्सा भड़क सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें