फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: छत्तीसगढ़ भाजपा की कार्यशाला में जुटे दिग्गज, नए पदाधिकारियों को मिल रहा राजनीतिक मंत्र

Sun, 31 Aug 2025 02:52 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में भाजपा संगठन को नई ऊर्जा देने के लिए पार्टी ने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में विशेष कार्यशाला आयोजित की है। इस कार्यशाला में पार्टी के नए पदाधिकारियों को संगठन सुदृढ़ीकरण और राजनीतिक रणनीति के टिप्स दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ भाजपा की कार्यशाला में जुटे दिग्गज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में भाजपा संगठन को नई ऊर्जा देने के लिए पार्टी ने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में विशेष कार्यशाला आयोजित की है। इस कार्यशाला में पार्टी के नए पदाधिकारियों को संगठन सुदृढ़ीकरण और राजनीतिक रणनीति के टिप्स दिए जा रहे हैं।

कार्यशाला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, संगठन महामंत्री पवन साय और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह मौजूद हैं। वहीं, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन स्वयं नए पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दे रहे हैं।

476 मंडल और 36 जिलों की नुमाइंदगी

विज्ञापन

इस कार्यशाला में 476 मंडल और 36 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्ष, राज्य कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी, भाजपा प्रकोष्ठों के संयोजक और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष शामिल किए गए हैं।

संगठन विस्तार और समीक्षात्मक बैठक
जानकारी के अनुसार, कार्यशाला के साथ ही संगठन विस्तार को लेकर अहम समीक्षा बैठक भी होगी। पार्टी सूत्रों का मानना है कि लंबे समय से लंबित मंत्रिमंडल विस्तार के बाद भाजपा अब संगठनात्मक ढांचे में सामंजस्य स्थापित करने और जमीनी स्तर पर मजबूती लाने पर फोकस कर रही है। राजनीतिक जानकार इसे आगामी रणनीति की दिशा में निर्णायक कदम मान रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें