MLA Anuj Sharma on Raipur Kharora road accident families: रायपुर जिले के धरसींवा के विधायक अनुज शर्मा ने खरोरा के बंगोली में हुए सड़क हादसे में मृतक और घायलों के परिजनों को आर्थिक सहायता के तहत चेक का वितरण किया।
MLA Anuj Sharma on Raipur Kharora road accident families: रायपुर जिले के धरसींवा के विधायक अनुज शर्मा ने खरोरा के बंगोली में हुए सड़क हादसे में मृतक और घायलों के परिजनों को आर्थिक सहायता के तहत चेक का वितरण किया। इस दौरान विधायक शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के हर एक वर्ग के साथ खड़ी है। इस हादसे में ग्राम मोहदी के 4 और ग्राम मनोहरा के एक मृतक परिवार को पांच-पांच लाख रुपये और ग्राम मोहदी के पांच घायलों और ग्राम चरोदा के तीन घायलों को 50-50 हजार का चेक दिया गया। इसके साथ ही घायलों के बेहतर उपचार के लिए अस्पताल प्रबंधन को भी निर्देश दिये गए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि इस भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 14 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मृतक के परिजनों को पांच-पांच लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की थी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मृतक परिवार को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष से सहायता की घोषणा की थी।