फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: एनसीडीसी आत्मानंद हाई सेकेंडरी स्कूल के बार आपस में भिड़े छात्र, एक का फटा सिर; गंभीर रूप से घायल

Mon, 18 Nov 2024 04:14 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में एसईसीएल स्थित एनसीडीसी आत्मानंद हाई सेकेंडरी स्कूल के बाहर छात्रों के बीच हुई जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट की घटना में एक छात्र का सिर फट गया।
 
विज्ञापन
स्कूल के बाहर एकत्रित छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत एसईसीएल स्थित एनसीडीसी आत्मानंद हाई सेकेंडरी स्कूल के बाहर छात्रों के बीच हुई जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट की घटना में एक छात्र का सिर फट गया और खून से लथपथ हो गई। घायल छात्र को अस्पताल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि लगभग 30 से 35 की संख्या में छात्र एकजुट थे और दो गुट आमने-सामने हो गए। दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। स्कूल में हुए लंच टाइम के समय स्कूल से लगे हेलीपैड मैदान में एकत्रित हुए और दोनों के बीच वाद-विवाद शुरू हुआ। कुछ देर बाद हाथापाई शुरू हुई और भगदड़ मच गई। एक छात्र के सिर फटने के बाद सभी बच्चे भागने लगे। वहीं, आसपास कुछ छात्रों ने इसकी जानकारी पुलिस को देने को कही। पुलिस का नाम सुनते ही पूरा हेलीपैड खाली हो गया और बच्चे भाग खड़े हुए।

बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले बच्चे छठवीं और आठवीं के हैं, इससे पहले भी कई बार छात्रों के बीच इस स्कूल में मारपीट की घटना सामने आ चुकी है। लगातार एक के बाद एक और मारपीट की घटना से स्कूल प्रबंधन पर कई सवाल खड़े होते हैं कि आखिर स्कूल समय में बच्चे स्कूल से बाहर कैसे निकालते हैं और क्या करते हैं। इस संबंध में स्कूल की प्रिंसिपल अलका फिलिप्स से ने कहा कि उन्हें घटनाक्रम की जानकारी नहीं है। जानकारी ली जा रही है कि घटना कब, कैसे और किन परिस्थिति में घटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें