फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : छत्तीसगढ़ में किसानों ने सड़क पर फेंका 70 ट्रक टमाटर

Tue, 27 Dec 2016 12:31 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सड़क पर फेंका टमाटर - फोटो : ANI
विज्ञापन
नोटबंदी के कारण छत्तीसगढ़ में किसानों का बुरा हाल है। हालात इतने खराब हैं कि टमाटर के दाम एक रुपये प्रति किलो तक गिर गए हैं। टमाटर नहीं बिकने के कारण किसानों का गुस्सा सोमवार को दुर्ग में फुट पड़ा और 70 ट्रकों से भरा टमाटर सड़क पर फेंक दिया। 
विज्ञापन


दरअसल, जिले में टमाटर के दाम में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है और दाम 1 रुपये प्रति किलो तक गिर गए हैं। धमधा में सोमवार को सब्जी उत्पादक किसानों ने प्रदर्शन कर सड़कों को टमाटर से लाल कर दिया। किसानों ने सड़कों पर कई ट्रैक्टर टमाटर फेंककर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। सड़क पर टमाटर इतने फेंके गए थे, कि यातायात भी बाधित हो गए थे।

सब्जी उत्पादक अपने उत्पाद के लिए खरीदारों के अभाव एवं सही दाम नहीं मिलने से परेशान हैं। सब्जी उत्पादक किसानों ने सड़क पर यह टमाटर धमधा बस स्टैंड से फेंकना शुरू किया और सिलसिला जारी रखते हुए वे धमधा पुलिस थाने तक पहुंचे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में इस तरह से किसानों के नाराजगी जाहिर करने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले दिसंबर महीने में ही जशपुर जिले में भी किसान इस तरह से सड़कों पर टमाटर फेंक अपना विरोध जता चुके हैं।
  #WATCH Farmers unload 70 trucks of tomatoes on road in Durg (Chhattisgarh) in protest as cost of tomatoes hits all time low of Re.1/kg pic.twitter.com/FJ7Me1w5QE — ANI (@ANI_news) December 26, 2016
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें