गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और किसानों ने सुतर्रा बाईपास नेशनल हाईवे-130 पर चक्काजाम कर दिया। नेशनल हाईवे के निर्माण में अधिग्रहित किसान की भूमि का मुआवजा नहीं मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश है।
चक्काजाम करने से बिलासपुर-अंबिकापुर मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। बस यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। चक्काजाम के बाद अभी तक जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है।