बीजापुर जिले के जांगला थाना क्षेत्र के ग्राम केतनपाल में रहने वाले किसान ने काम से लौटने के बाद जहर खा लिया। उसे इलाज के लिए मेकाज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं किसान की मौत से 10 माह के बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि केतनपाल निवासी रमेश पुत्र सुधराम 16 दिसंबर को खेत में धान मिचाई करने के बाद अपने घर आया। घर में रखी कीटनाशक दवाई खाने के बाद वह सो गया, जब परिजन पहुंचे तो देखा कि रमेश जमीन पर पड़ा हुआ था। साथ ही मुंह से झाग भी निकल रहा था। परिजन बिना देर किए रमेश को बेहतर उपचार के लिए बीजापुर जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज भेजा गया। यहां उपचार के दौरान 19 दिसंबर को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं, रमेश के मौत के साथ ही 10 माह के बच्चे के सिर से पिता का साया भी उठ गया।