फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: पांच वर्षों से फरार नकली CA राकेश जैन पकड़ा गया, करोड़ों की लोन ठगी का मास्टरमाइंड रहा वांटेड

Fri, 12 Dec 2025 03:35 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

जांच में सामने आया है कि जैन विभिन्न लोगों के दस्तावेज लेकर उनके नाम पर बैंक लोन स्वीकृत कराता था। साथ ही, वह डॉक्टरों, व्यापारियों और शासकीय अधिकारियों को शेयर बाजार में 10% निश्चित मुनाफा दिलाने का भरोसा देकर बड़ी रकम ऐंठ लेता था।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में पुलिस की नजरों से पांच साल तक बचता रहा फर्जी चार्टर्ड अकाउंटेंट राकेश भभूतमल जैन आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पर संदेह है कि उसने कई लोगों के आधार और पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल करते हुए अलग-अलग बैंकों से फर्जी हस्ताक्षरों के आधार पर भारी-भरकम लोन हासिल किए और करोड़ों की धोखाधड़ी की।
विज्ञापन


जांच में सामने आया है कि जैन विभिन्न लोगों के दस्तावेज लेकर उनके नाम पर बैंक लोन स्वीकृत कराता था। साथ ही, वह डॉक्टरों, व्यापारियों और शासकीय अधिकारियों को शेयर बाजार में 10% निश्चित मुनाफा दिलाने का भरोसा देकर बड़ी रकम ऐंठ लेता था। पुलिस के मुताबिक ठगी का कुल आंकड़ा 50 करोड़ रुपये से भी अधिक है।

राकेश जैन के खिलाफ रायपुर नगर के कई थानों कोतवाली, मौदहापारा और टिकरापारा में मामले दर्ज हैं। इसके अलावा दुर्ग, राजनांदगांव समेत विभिन्न जिलों में कुल 12 आपराधिक प्रकरण लंबित हैं। ACB और EOW ने भी उसके खिलाफ आर्थिक अपराध के मामले दर्ज किए थे। गंभीर आर्थिक अपराधों को देखते हुए उसके नाम पर लुकआउट सर्कुलर और अदालत का गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, राकेश जैन बुधवार को अपना लंबित वारंट निरस्त कराने के लिए अदालत पहुंचा था। जैसे ही इसकी जानकारी ACB और EOW की टीम को मिली अधिकारी मौके पर पहुंचे और उसे वहीं से पकड़ लिया। फिलहाल उससे गहन पूछताछ चल रही है। अब आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहाँ पुलिस उसकी रिमांड की मांग कर सकती है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान ठगी की पूरी राशि, इसमें शामिल अन्य लोगों और उसके नेटवर्क की परतें खोली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें