फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर बनीं फामेश्वरी यादव, 1 मई से ट्रेनिंग शुरू, सीएम साय ने दी बधाई

Sat, 29 Mar 2025 12:25 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले की 21 वर्षीय फामेश्वरी यादव राज्य की पहली महिला अग्निवीर बनी है। फामेश्वरी यादव भारतीय सेना में अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस (WMP) के रूप में चयनित हुई है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर बनीं फामेश्वरी यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले की 21 वर्षीय फामेश्वरी यादव राज्य की पहली महिला अग्निवीर बनी है। फामेश्वरी यादव भारतीय सेना में अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस (WMP) के रूप में चयनित हुई है। यह राज्य के लिए गर्व और बेटियों के आत्मबल का प्रतीक है।
विज्ञापन


24 मार्च 2025 को घोषित परिणाम में चयन के बाद फामेश्वरी 01 मई, 2025 से बेंगलुरु स्थित सेना मिलिट्री पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण प्रारंभ करेंगी। उन्हें सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर द्वारा सम्मानित भी किया गया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फामेश्वरी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह केवल एक चयन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की बेटियों की हिम्मत और देशभक्ति का प्रमाण है। फामेश्वरी ने यह दिखा दिया कि अगर हौसले बुलंद हों तो कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह सफलता राज्य की अन्य युवतियों को भी प्रेरणा देगी, और उन्हें सेना व अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने का हौसला देगी। राज्य सरकार बेटियों के सशक्तिकरण और राष्ट्र सेवा के हर कदम में उनके साथ है। सीएम साय ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता छत्तीसगढ़ की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगी और राज्य की बेटियाँ हर क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करेंगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें