फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इश्क का खतरनाक इम्तिहान: 25 फीट ऊंचे डेम से हाथ पकड़ कूदा कपल, टापू पर फंसा रहा युवक, प्रेमिका की तलाश जारी

Thu, 18 Sep 2025 03:39 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

एक अज्ञात युवक तेज बहाव के बीच बने टापू पर फंस गया। बताया जा रहा है कि युवक ने 25 फीट ऊंचे डेम से छलांग लगाई थी। युवक को बचाने के लिए आरक्षक अपने दो साथियों के साथ नदी में कूद पड़े। लेकिन रेस्क्यू के दौरान तेज धारा में बहकर उनकी जान पर बन आई। 
विज्ञापन
कोरबा में 25 फीट ऊंचे डेम से छलांग, टापू पर घंटों फंसा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सोमवार सुबह राताखार एनीकट डेम पर इश्क का खतरनाक इम्तिहान देखने को मिला। 25 फीट ऊंचे डेम से प्रेमी-प्रेमिका ने हाथ पकड़कर छलांग लगा दी। तेज बहाव में दोनों बह गए। प्रेमी टापू पर फंस गया, जबकि प्रेमिका का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।

विज्ञापन


करीब 10 बजे मछुआरों ने युवक को टापू पर फंसा देखा और तत्काल पुलिस व 112 डायल को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस और नगर सेना की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया। इस दौरान थाना कोतवाली के आरक्षक चंद्रकांत गुप्ता अपने साथियों संग नदी में कूद पड़े, लेकिन तेज धारा में बहकर उनकी जान पर बन आई। तभी मौके पर मौजूद एक अन्य पुलिसकर्मी ने ट्यूब फेंककर गुप्ता की जान बचाई। यह रोमांचक नजारा कैमरे में भी कैद हुआ।

लगभग 5 घंटे की मशक्कत के बाद नगरसेना और डीडीआरएफ की टीम ने युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। पूछताछ में युवक ने अपना नाम राहुल नामदेव (निवासी काशी नगर) बताया और युवती को शीलू त्रिपाठी (22 वर्ष, एमपी नगर अटल आवास) बताया। युवक ने बताया कि दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं लेकिन घरवालों ने शादी से इनकार कर दिया। इसी कारण दोनों ने जान देने के इरादे से डेम से छलांग लगाई थी।

फिलहाल पुलिस और बचाव दल लापता युवती की तलाश कर रहे हैं। इस सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें