बलरामपुर रामानुजगंज में जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत आबकारी विभाग की उड़नदस्ता टीम को आज एक और बड़ी सफलता हाथ लगी। स्वीपर मोहल्ला, रामानुजगंज निवासी रमेश कुशवाहा को भारी मात्रा में नशीले टैबलेट व इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया गया है।
बलरामपुर रामानुजगंज में जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत आबकारी विभाग की उड़नदस्ता टीम को आज एक और बड़ी सफलता हाथ लगी। स्वीपर मोहल्ला, रामानुजगंज निवासी रमेश कुशवाहा को भारी मात्रा में नशीले टैबलेट व इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से 1576 नग ALPRAZOLAM टैबलेट, 08 नग REXOGESIC इंजेक्शन और 08 नग AVIL इंजेक्शन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में यह कार्रवाई उस समय की गई जब गश्त के दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपनी दुकान से अवैध रूप से नशीले पदार्थों की बिक्री कर रहा है। सूचना की त्वरित पुष्टि के बाद रमेश कुशवाहा की दुकान पर छापा मारा गया, जहां से नशीले टैबलेट और इंजेक्शन जब्त किए गए।
आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(C) के अंतर्गत गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय रामानुजगंज में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने का आदेश जारी किया गया। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि, "रामानुजगंज में पिछले एक महीने में दो युवाओं की मौत नशीले इंजेक्शन के कारण हो चुकी है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए हम लगातार निगरानी कर रहे थे। आज की कार्रवाई में हमारे मुखबिर की अहम भूमिका रही।"
विज्ञापन
उन्होंने यह भी बताया कि फेसबुक के माध्यम से अपना नंबर साझा करने के बाद, रामानुजगंज के जागरूक बच्चों ने भी इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी निभाई है, जो अत्यंत सराहनीय है। इस पूरी कार्रवाई में रंजीत गुप्ता के साथ उनके हमराह स्टाफ – मुख्य आरक्षक कुमारु राम, रमेश दुबे, अशोक सोनी, नगर सैनिक गणेश पांडे, तथा महिला सैनिक राजकुमारी सिंह एवं अंजू एक्का की विशेष भूमिका रही। आबकारी विभाग की यह मुहिम रामानुजगंज क्षेत्र में आगे भी जारी रहेगी ताकि युवाओं को नशे के जाल से बचाया जा सके।