फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: कोरबा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2000 महुआ लहान को किया नष्ट; 140 लीटर कच्ची शराब जब्त

Thu, 21 Nov 2024 01:30 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कलेक्टर अजीत बसंत ने अवैध शराब सहित मादक पदार्थ बनाने और बेचने वालों पर कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। उनके निर्देश तथा सहायक आयुक्त आबकारी आशा सिंह के मार्गदर्शन पर वृत्त प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में कार्रवाई कर रहे हैं। 
विज्ञापन
कच्ची शराब जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार सुबह लालघाट इलाके में छापेमारी की। टीम को मौके पर शराब बनाने और बेचने वाले तो नहीं मिले, लेकिन तलाशी के दौरान झाड़ियों के पीछे अलग-अलग जरीकेन व बोतल में छिपाकर रखे गए 140 लीटर से अधिक कच्ची शराब हाथ जरूर लग गई। इसके अलावा डिब्बा तथा बोरियों में 2000 किलो से अधिक महुआ लहान मिला, जिसे शराब बनाने के लिए रखा गया था। मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। आबकारी अमले की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सक्रिय नशे के सौदागरों में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन


कलेक्टर अजीत बसंत ने अवैध शराब सहित मादक पदार्थ बनाने और बेचने वालों पर कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। उनके निर्देश तथा सहायक आयुक्त आबकारी आशा सिंह के मार्गदर्शन पर वृत्त प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में कार्रवाई कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त को बालको थाना क्षेत्र के लालघाट बस्ती में बड़े पैमाने पर शराब बनाने और बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए सहायक आयुक्त ने कार्रवाई करने सहायक जिला आबकारी अधिकारी रमेश अग्रवाल के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित कर दी। 

संयुक्त टीम ने बुधवार की तड़के लाल घाट में छापामार कार्रवाई की। टीम पर नजर पड़ते ही शराब बनाने और बेचने वाले छिपते छुपाते मौके से भाग निकले। संयुक्त टीम ने मौके की तलाशी लेना शुरू की तो अफसरों के होश उस वक्त उड़ गए, जब झाड़ियां के पीछे एक के बाद एक जरीकेन व बोतल में शराब मिलना शुरू हो गया। टीम ने मौके से 140 लीटर से अधिक शराब बरामद किया। इसके अलावा 2000 किलो से अधिक महुआ लहान मिला जिसे डिब्बा व बोरियों में भरकर रखा गया था। इस लाहन का उपयोग शराब बनाने के लिए करने की तैयारी चल रही थी। टीम ने जब्त लहान को मौके पर ही नष्ट कर दिया। 
विज्ञापन


मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) (क, च), 34 (2),59 (क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। मामले में अवैध शराब बनाने और बेचने वालों की पतासाजी की जा रही है। खास बात तो यह है कि लालघाट सिर्फ शराब नहीं बल्कि अन्य मादक पदार्थ की बिक्री को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहा है। यहां सुबह होते ही शराब पीने और पिलाने वालों की भीड़ लगती रही है। अब जब आबकारी अमले ने सर्जिकल स्ट्राइक की तो अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें