फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: देवर ने भाभी और भइया पर किया हथोड़े से वार, महिला की मौत; भाई अस्पताल में भर्ती

Thu, 21 Nov 2024 01:15 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर जिले में एक देवर ने अपनी भाभी व भाई के सिर पर हथोड़े से हमला कर दिया। हमले में महिला की मौत हो गई। वहीं, भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तपरपा थाना क्षेत्र से लगे हुए बड़े बोदल में बुधवार रात एक देवर ने अपनी भाभी व भाई के सिर पर हथोड़े से हमला कर दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि घायलों को उपचार के लिए मेकाज भेजा गया। यहां इलाज के दौरान भाभी की मौत हो गई। वहीं, भाई घायल है, जिसका मेकाज में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि बड़े बोदल स्कूलपारा निवासी बोड़कू मंडावी अपनी पत्नी जयमनी व दो बच्चे गणेश (11) व बेटी अनुराधा (3) के साथ घर में मौजूद थे। वहीं, बोड़कू का छोटा भाई नीलू मंडावी अपनी पत्नी सुको व दो बच्चों के साथ भाई के घर से कुछ दूरी में रहता है। बताया जा रहा है कि करीब साल भर से नीलू मंडावी की दिमागी हालात ठीक नहीं चल रही है। बुधवार की रात को अचानक नीलू बड़े भाई बोड़कू के घर आया। यहां भाभी जयमनी ने उसे खाना खाने की बात कही, जिस पर नीलू ने खाना न खाने की बात कहते हुए बाद में खाने की बात कहकर चला गया। 

कुछ देर बाद नीलू वापस आया और अपनी भाभी जयमनी के ऊपर हथोड़े से वार करने लगा। पत्नी पर हमला होता देख भाई बीच-बचाव करने के लिए पहुंचा। आरोपी नीलू ने बड़े भाई के ऊपर भी हथोड़े से वार करते हुए फरार हो गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घर पहुंचे। घायलों को आसपास के लोग अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान जयमनी ने दम तोड़ दिया, जबकि भाई को घायल अवस्था मे भर्ती किया गया है।  परिजनों ने यह भी बताया कि करीब तीन से चार दिन पहले नीलू ने अपनी पत्नी को धमकाने के चलते अपने मायके आमाडोंगरी कखनार अपने बच्चों को लेकर चली गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें