छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच लगातार तेज होती जा रही है। इसी सिलसिले में ईओडब्ल्यू की टीम ने रायपुर स्थित पिथालिया कॉम्प्लेक्स में संचालित करण ट्रेवल्स पर दबिश दी।
छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच लगातार तेज होती जा रही है। इसी सिलसिले में ईओडब्ल्यू की टीम ने रायपुर स्थित पिथालिया कॉम्प्लेक्स में संचालित करण ट्रेवल्स पर दबिश दी। सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान एजेंसी को कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड मिले हैं, जिनमें वरिष्ठ अधिकारियों, राजनेताओं और संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों की हवाई यात्रा और होटल बुकिंग से जुड़े कागजात शामिल हैं।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, यात्राओं में देश-विदेश के दौरों के साथ कश्मीर, उदयपुर और तिरुपति जैसी जगहों की विस्तृत ट्रैवल हिस्ट्री दर्ज है। जांच अधिकारियों को शक है कि इन यात्राओं का खर्च शराब घोटाले में हुए कथित अवैध धन से नकद भुगतान के माध्यम से किया गया हो सकता है। टीम फिलहाल दस्तावेजों की जांच में जुटी है, और कार्यवाही जारी है।