छत्तीसगढ़ में ईओडब्ल्यू ने बड़ा एक्शन लिया है। दवा घोटाले मामले में कार्रवाई करते हुए ईओडब्ल्यू ने मोक्षित कार्पोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा को गिरफ्तार किया है।
छत्तीसगढ़ में ईओडब्ल्यू ने बड़ा एक्शन लिया है। दवा घोटाले मामले में कार्रवाई करते हुए ईओडब्ल्यू ने मोक्षित कार्पोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा को गिरफ्तार किया है। आज उन्हें एसीबी की विशेष कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने सात दिन के लिए ईओडब्ल्यू की हिरासत में भेज दिया है। वहीं अब करोड़ों के घोटाले को लेकर पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
हाल ही में एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम ने छत्तीसगढ़ मेडिकल कार्पोरेशन में हुई गड़बड़ी मामले में रायपुर, दुर्ग समेत कई जिलों में गवर्मेंट सम्पलायर मोक्षित कारपोरेशन के ठिकानों पर दबिश दी थी। इस दौरान शशांक चोपड़ा, सिद्धार्थ चौपड़ा और उनके भाइयों के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की थी। मौके पर कई अहम दस्तावेज भी मिले थे।