फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Encounter: नारायणपुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो महिला नक्सलियों के शव बरामद

Thu, 26 Jun 2025 09:37 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नारायणपुर

सार

नारायणपुर के अबूझमाड़ के जंगल में नक्सलियों और डीआरजी-एसटीएफ के संयुक्त बलों के बीच हुई मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
नक्सली मुठभेड़ (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। अबूझमाड़ इलाके में यह मुठभेड़ हुई। दो महिला नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। एक इंसास राइफल भी बरामद की गई है। बड़े नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना पर ऑपरेशन चलाया गया। अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों के माड़ डिवीजन के बड़े कैडर की सूचना पर डीआरजी नारायणपुर, कोंडागांव और एसटीएफ का अबूझमाड़ में ऑपरेशन चलाया जा रहा है। दो महिला नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। सर्चिंग दौरान एक इंसास राइफल समेत अन्य सामग्री बरामद की है।

आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने बताया कि नारायणपुर के अबूझमाड़ के जंगल में कल शाम नक्सलियों और DRG-STF के संयुक्त बलों के बीच हुई मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। सर्चिंग के दौरान एक इंसास राइफल, एक .315 हथियार, मेडिकल सामान और अन्य सामग्री बरामद की गई है। मुठभेड़ अभी भी जारी है
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : रायपुर सूटकेस मर्डर केस का खुलासा: वकील ही निकला हत्यारा, पैसों के लिए पत्नी संग की हत्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें