फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Encounter : छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों का नक्सलियों पर बड़ा प्रहार, मारे गये 30; 28 शव बरामद

Sat, 05 Oct 2024 01:05 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नारायनपुर

सार

Chhattisgarh Maoist Encounter : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। 28 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। 
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में नक्सल समस्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 30 नक्सली मारे गये है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर सुरक्षाबल के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। मौके से बड़ी संख्या में ऑटोमेटिक हथियार बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ जारी है। अभी 28 शव बरामद हुए हैँ। 

विज्ञापन


Trending Videos

28 नक्सलियों के शव बरामद

28 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। अभी भी मुठभेड़ जारी है। रात होने की वजह से पुलिस मुठभेड़ में कुल कितने नक्सली मारे गए हैं यह स्पष्ट नहीं कर पा रहा है। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल पूरे इलाके में सर्चिंग जारी है। सूत्रों की माने तो करीब 40 नक्सली इस मुठभेड़ में ढेर हुए हैं।
 
 
 

सभी जवान सुरक्षित

जानकारी के मुताबिक जवान नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना वाली जगह पर पहुंचे तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद सुरक्षाबल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। जवाबी कार्रवाई में 30 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। क्षेत्र में रुक- रुक कर गोलीबारी हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में सभी जवानों के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है।

कल सुबह तक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी- आईजी

बस्तर संभाग के आईजी पी. सुंदरराज के मुताबिक 28 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मुठभेड़ अभी भी जारी है। पूरा अपडेट आने में समय लगेगा क्योंकि रात का समय है। रुक-रुक कर दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है। एक-47, एसएलआर समेत कई अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं। बड़ी संख्या में नक्सलियों के जमा होने की सूचना है। इस मुठभेड़ में कई इनामी नक्सलियों के भी मारे जाने की खबर है। दूसरी ओर नक्सलियों की कंपनी नंबर 6 को भी पुलिस ने ध्वस्त कर दिया है। कल सुबह तक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन

जवानों के हौसले और अदम्य साहस को नमन- सीएम

मामले को लेकर सीएम साय ने कहा कि नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबल के जवानों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। जवानों को मिली यह बड़ी कामयाबी सराहनीय है। उनके हौसले और अदम्य साहस को नमन करता हूं। नक्सलवाद के खात्मे के लिए शुरू हुई हमारी लड़ाई अब अपने अंजाम तक पहुंचकर ही दम लेगी, इसके लिए हमारी डबल इंजन सरकार दृढ़ संकल्पित है। प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा ही हमारा लक्ष्य है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें