फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षाबलों-नक्सलियों के बीच मुठभेड़: पांच माओवादियों के शव बरामद, घायल जवानों को एयरलिफ्ट से लाया गया रायपुर

Sat, 16 Nov 2024 04:00 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

कांकेर नारायणपुर बॉर्डर पर अबूझमाड़ के जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़ में घायल हुए दो जवानों को एयरलिफ्ट कर रायपुर अस्पताल लाया गया। अभी तक पांच नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
घायल जवानों को एयरलिफ्ट से लाया गया रायपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर नारायणपुर बॉर्डर पर अबूझमाड़ के जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़ में घायल हुए दो जवानों को एयरलिफ्ट कर रायपुर अस्पताल लाया गया। अभी तक पांच नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ अभी भी जारी है। आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन




मुठभेड़ में दो जवान कास्टेबल हीरामन यादव 23 वर्ष और हेड कास्टेबल खिलेश्वर गावड़े 35 वर्ष घायल हुए हैं। दोनों घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, उत्तर अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर सर्चिंग अभियान पर संयुक्त पुलिस पार्टी गई थी। सर्चिंग के दौरान आज सुबह आठ बजे से लगातार डीआरजी, एसटीएफ और बीएसएफ की संयुक्त पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें