फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: हाथियों ने मकानों को तोड़ा, मवेशियों को रौंद कर मार डाला, जान बचाने के लिए भागे ग्रामीण

Sun, 13 Nov 2022 05:18 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

कोरबा में लगातार हाथियों का उत्पात जारी है। आए दिन हाथी लोगों की फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही उनके घरों में तोड़फोड़ कर रहे हैं। किसी तरह से ग्रामीण अपनी जान बचा रहे हैं। वहीं वन विभाग का अमला तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें रोक पाने में नाकाम साबित हो रहा  है। 
विज्ञापन
कोरबा में हाथियों ने मकान तोड़ डाले। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में शनिवार देर रात हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों की आवाज सुनकर ग्रामीण जान बचाने घर छोड़कर भाग निकले। इसके बाद उनके सामने ही हाथियों ने उनके मकान तोड़ डाले। खूंटे से बंधे मवेशियों को मार दिया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन हाथियों का उत्पात रोकने में नाकाम रही। हालांकि बाद में हाथी खुद ही जंगल की ओर चले गए। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, केंदई रेंज के लालपुर गांव में शनिवार शाम लोग अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान हाथियों की आवाज सुनाई दी। ग्रामीणों ने देखा कि एक साथ 11-12 हाथी उनके गांव की ओर आ रहे हैं। यह देखते ही लोगों में भगदड़ मच गई। परिवार सहित लोग भागने लगे। तभी हाथी गांव में दाखिल हो गए और पंडोपारा में रहने वाले मनहरण सिंह का मकान उसके सामने ही तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




हाथियों ने वहीं पास में बंधे मवेशियों को भी मार दिया। हाथियों के हमले में चार मवेशियों की मौत हुई है। यह देखकर ग्रामीण काफी डर गए। उन्होंने किसी तरह वन विभाग को सूचना दी, लेकिन वे हाथियों को नहीं भगा सके। सारी रात हाथियों का उत्पात चलता रहा और ग्रामीण डरकर अपने घरों से दूर दुबके रहे। वन विभाग की टीम हाथियों को नहीं भगा सकी तो वाहन में भरकर ग्रामीणों को दूर लेकर गई। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें