फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: क्रोंधा बीट में करंट की चपेट में आकर हाथी की मौत, वन विभाग की टीम ग्रामीणों से कर रही पूछताछ

Tue, 21 Jan 2025 12:49 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में धरमजयगढ़ वन मंडल के क्रोधा बीट में करंट की चपेट में आकर हाथी की मौत हो गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची हैं। टीम ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। 
 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में धरमजयगढ़ वन मंडल के क्रोधा बीट में करंट की चपेट में आकर हाथी की मौत हो गई। मिर्ची के खेत में मंगलवार सुबह हाथी का शव मिला। बताया जा रहा है कि एक माह से 12 हाथियों का गौतमी दल जंगल में विचरण कर रहा था। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची हैं। टीम ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम क्रोंधा के जंगल में बीती रात करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से हाथी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गांव के ग्रामीण ने अपनी फसल रखवाली के खेत में करंट प्रवाहित तार लगाया था, जिसके संपर्क में आने से उक्त हाथी की मौत हुई है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से गौतमी हाथी का दल विचरण कर रहा था। इसी दल में से एक हाथी की मौत हुई है। गांव के ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

वन विभाग के अनुसार, धरमजयगढ़ वन मंडल में इन दिनों कुल 68 हाथी अलग-अलग रेंज में विचरण कर रहे हैं। खडगांव परिसर में 18 गौतमी दल बीती रात विचरण कर रहा था। इसी दल में से एक हाथी क्रोंधा पहुंच गया था और यहां उसकी मौत हो गई। हाथियों के इस दल पर वन विभाग की टीम के अलावा हाथी मित्र दल के सदस्य लगातार निगरानी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें