फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Bye-Election result: कांग्रेस ने बचाया अपना गढ़, चित्रकोट में भाजपा के लच्छुराम हारे

Thu, 24 Oct 2019 03:21 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रमन सिंह-भूपेश बघेल - फोटो : Facebook
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ की एकमात्र विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस अपना गढ़ बचाने में कामयाब रही। नक्सल प्रभावित चित्रकोट विधानसभा सीट में कांग्रेस के राजमन बेंजाम ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भारतीय जनता पार्टी के लच्छुराम कश्यप को 17,862 मतों से पराजित किया।

विज्ञापन


चित्रकोट विधानसभा सीट के लिए जगदलपुर के धरमपुरा स्थित महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतगणना आज सुबह आठ बजे शुरू हुई थी। दोपहर तीन बजते-बजते यहां का चुनाव परिणाम घोषित हो गया। 

चित्रकोट में उपचुनाव के लिए 21 अक्तूबर को मतदान हुआ था। लगभग 78.12 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र की इस विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक दीपक बैज को बीते लोकसभा चुनाव में सांसद चुन लिए जाने के बाद से यह सीट खाली हो गई थी, जिस कारण यहां उपचुनाव कराया गया। यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। 
विज्ञापन


चित्रकोट विधानसभा सीट के लिए छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे, जबकि मुख्य मुकाबला सत्ताधारी कांग्रेस और मुख्य विपक्षी दल भाजपा के बीच था। कांग्रेस अपना गढ़ बचाने में कामयाब रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें