फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में पुलिस से मुठभेड़ के दौरान आठ लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर

Thu, 21 Mar 2019 05:25 AM IST
गौरव द्विवेदी ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के गातापुर जंगल में कांबिंग कर रही भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), छत्तीसगढ़ पुलिस एवं एमपी पुलिस ने मंगलवार को नक्सलियों से मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को ढेर कर दिया। जबकि दर्जन भर नक्सली भाग गए। 
विज्ञापन


मृत नक्सली की शिनाख्त आठ लाख के इनामी जमुना देवी के रूप में हुई। बुधवार को भी नक्सलियों की तलाश जारी रही। पुलिस का दबाव बढ़ने पर नक्सली जिले में प्रवेश करने की फिराक में हैं। इसके मद्देनजर बार्डर पर फोर्स को अलर्ट कर दिया गया है।

मंगलवार को एमपी के राजनांद गांव जिले से सटे छत्तीसगढ़ के गातापुर जंगल में आईटीबीपी, छत्तीसगढ़ पुलिस एवं मध्य प्रदेश पुलिस संयुक्त रूप से कांबिंग कर रही थी। इसी बीच नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। करीब घंटे भर तक दोनों तरफ से फायरिंग होती रही। 
विज्ञापन


इस बीच जवानों ने एक महिला नक्सली जमुना देवी को मार गिराया, जबकि उसके दर्जन भर साथी भाग निकले। मृत जमुना हत्या, लूट, बलवा समेत कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रही है। पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल ने कहा कि पड़ोसी राज्यों में नक्सलियों की चहलकदमी को देखते हुए बार्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें