फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: घर के अंदर निकला आठ फीट लंबा अजगर, डर से सिहर उठे लोग; स्नेक कैचर ने पकड़ा

Mon, 20 Nov 2023 11:42 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में घर के अंदर आठ फीट का अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे स्नेक कैचर ने काफी मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि  ठंड के मौसम में सांप अक्सर धूप सेकते नजर आते हैं। ठंडा खून होने के कारण वो ऐसा करते हैं, जो उनके लिए बहुत जरूरी है। 
 
विज्ञापन
अजगर का रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के सीतामढ़ी में एक बोरा व्यापारी के घर में अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। लोगों की नजर बोरे के ऊपर बैठ आठ फीट के अजगर पर पड़ी तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। घरवालों ने वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम को दी गई। मौके पर पहुंचकर वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी ने सावधानी से रेस्क्यू ऑपरेशन चालू किया। अजगर गुस्से से लगातार जितेंद्र सारथी को काटने का प्रयास करता रहा।

विज्ञापन


जितेंद्र सारथी उसे पकड़ने का प्रयास करते रहे। आखिरकार सारथी ने अजगर को बोरे में डालने में कामयाब हुए। इसके बाद घरवालों ने राहत भरी सांस ली और रेस्क्यू टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया। फिर अजगर को जंगल में छोड़ दिया गया। स्नेक कैचर ने बताया कि अजगर काफी गुस्से में था और इस घटना के बाद हड़कंप मच गया था। समय रहते अगर मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू नहीं करते तो कोई बड़ी घटना घट सकती थी। जितेंद्र सारथी ने बताया इस ठंड के मौसम में सांप अक्सर धूप सेकते नजर आते हैं। ठंडा खून होने के कारण वो ऐसा करते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें