ईडी की टीम एक बार फिर छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में छापेमारी कर रही है. स्टेशन रोड निवासी नगर निगम कोरबा के पूर्व पार्षद और व्यवसायी शिव अग्रवाल के यहां सुबह 5:00 बजे ही ईडी की टीम ने दस्तक दी. घर के लोग कुछ समझ पाते, तब तक टीम ने घर के सभी लोगों को एक कमरे में एकत्रित कर जांच कर दी.
जांच के दौरान शिव अग्रवाल के यहां मिला तो कुछ नहीं, लेकिन उनका पूरा परिवार ईडी की छापेमारी से परेशान जरूर हो गया. लगभग 5 घंटे तक माथापच्ची करने के बाद ईटी की टीम खाली हाथ वापस लौट गई. दूसरी तरफ एक और टीम ने किराना गल्ला व्यवसायी रूड़मल अग्रवाल के घर और दुकान में छापेमारी की. टीम के साथ आए सशस्त्र बल के जवान घर के बाहर निगरानी करते देखे गए.